संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। गांधी विद्यालय इण्टर कॉलेज के छात्रों ने मंडलीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र दिनेश कुशवाहा ने डिस्कस थ्रो और शॉटपुट दोनों में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीपक प्रजापति ने 3 हजार मीटर दौड़ में भी तीसरा स्थान हासिल किया।
छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार द्विवेदी और प्रधानाचार्य आलोक कुमार दुबे ने उन्हें सम्मानित किया। सफल छात्रों को माल्यार्पण और प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के खेल शिक्षक गुलाब सिंह पाल के विशेष योगदान की भी सराहना की गई। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के बेहतर मार्गदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार दुबे सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर स्टाफ इस अवसर पर उपस्थित रहा।