फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए लाए गए युवक ने थाने के बाहर काटी आपनी गर्दन, अस्पताल में भर्ती

Sun, 22 Jan 2023 06:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

युवक हंसिए का वार होने से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसे लहूलुहान हाल में देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। घायल युवक को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के थाना उल्दन के बिजना गांव निवासी पुष्पेंद्र अहिरवार को चोरी के आरोप में उल्दन पुलिस ने दो दिन पहले हिरासत में लिया था। रविवार को लघुशंका के बहाने पुष्पेंद्र थाने के बाहर निकला और वहां हंसिए से अपनी गर्दन की नस काट ली।

विज्ञापन


पुष्पेंद्र हंसिए का वार होने से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। लहूलुहान हाल में पुष्पेंद्र को देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। घायल युवक को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर एसपी (आरए) नेपाल सिंह, सीओ मऊरानीपुर राजेश राय समेत अन्य पुलिस अफसर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें