चिरगांव। कस्बे से सटे एक गांव निवासी युवक की पत्नी तीन माह पूर्व प्रेमी के साथ चली गई थी। सोमवार को पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचकर युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस दौरान युवक ने बताया कि पत्नी के चले जाने से वह परेशान है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। इस मामले में चिरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि युवक की पत्नी थाने आई थी। उसका कहना था कि पति उसके साथ मारपीट करता है, जिससे वह मायके में रहती है। वह जल्द ही कोर्ट से तलाक लेगी। पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह को पकड़कर उसका शांतिभंग में चालान किया है। संवाद
कस्वे के निकट औपारा डेरा निवासी हरचरन पुत्र हरदास कुशवाहा की पत्नी करीब तीन माह पूर्व एक युवक के साथ चली गई थी। हरचरन के दो छोटे बच्चे हैं। जिससे वह परेशान था । सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हरचरन कुशवाहा ने औपारा ब्रिज के पास रहने बाले युवक मंगल सिंह के घर पहुंचकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार किया गया।
हरचरन ने बताया कि पत्नी के चले जाने से वह परेशान था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसे न्याय चाहिए।
एसएचओ बलिराज शाही ने बताया कि हरचरन की पत्नी थाने आई थी । उसका कहना था कि वह अपने मायके में रहती है क्योंकि उसका पति उसे मारता पीटता है । वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है । वह जल्द ही कोर्ट से तलाक लेगी । इधर पुलिस ने मंगल सिंह को पकड़कर उसका शांति भंग में चालान कर दिया ।