फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुआसागर (झांसी)। मंगलवार को नगर के मुहल्ला निगोनाखेरा में एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुहल्ला निगोनाखेरा निवासी मातादीन पुत्र घुरके अहिरवार शारदा माई की टोरिया में बनी कांशीराम आवास कालोनी में रहता था। परिजनों के अनुसार घर में किसी बात को लेकर हो रहे कलह के कारण वह पिछले पांच दिन से अकेला अपने पुराने मकान निगोनाखेरा में रह रहा था। सोमवार की रात वह मजदूरी करके वापस आकर सो गया। सुबह के समय उसने खपरैल मकान के बड़ेरे से लटक कर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राधा विनोद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें