फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टायर बदल रहे युवक को लोडिंग गाड़ी ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मिनी ट्रक का पहिया बदलते समय युवक को लोडिंग गाड़ी ने रौंद डाला। हादसे में युवक की टांग वहीं कट गई जबकि उसके साथ मौजूद दो युवकों ने किसी तरह बगल में कूदकर अपनी जान बचाई। अधिक खून बह जाने से युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक को तलाश रही है।
झांसी खास निवासी सचेंद्र उर्फ सचिन (24) पुत्र रामप्रकाश सोनी मूल रूप से भांडेर का रहने वाला था। वह मिनी ट्रक चलाकर जीविकोपार्जन करता था। बृहस्पतिवार रात मिनी ट्रक अनलोड करने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ टहरौली निकला था। रात करीब 9 बजे जैसे ही वह लोग महेवा गांव के पास पहुंचे तभी गाड़ी का अगला टायर पंक्चर हो गया। सचिन और उसके दोनों दोस्त नीचे उतरकर पहिया बदलने लगे। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार लोडिंग गाड़ी ने सचिन को चपेट में ले लिया। उसके दोनों साथियों ने किसी तरह साइड में कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी की चपेट मे आने से सचिन के दोनों पांव कट गए। खून से लथपथ हाल में वह पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया लेकिन, अत्याधिक खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंंच गए। सचिन परिवार में सबसे बड़ा था। परिवार के जीविकोपार्जन की जिम्मेदारी भी उसी पर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें