संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। युवक को कार में बंधक बनाकर पीटने के मामले में मऊरानीपुर थाने में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ग्राम भकौरो निवासी दीनदयाल ने मऊरानीपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 27 जून को वह रिलायंस पेट्रोल पंप के पास था। इसी दौरान मऊरानीपुर निवासी डाॅ. प्रशांत व सचिन ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी उसे कार में खींच ले गए। कार में उसे बंधक बनाकर उसके साथ उन्होंने मारपीट की। घटना का किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।