मऊरानीपुर। ग्राम हरपुरा निवासी संजू कुमारी मऊरानीपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि छह जून को उसकी हरपुरा निवासी नीरज कुमार के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। मांग को पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की गई। महिला ने बताया कि 15 जून को उसके पिता हरगोविंद ने ससुराल आकर दामाद व उसके परिवार को समझाने का प्रयास किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पिता को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पुलिस ने पति नीरज कुमार, ससुर भागीरथ, सास शांति देवी, ननद अंजू, नंदेऊ अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद