फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चलती ट्रेन से धसान नदी में युवक और युवती ने लगाई छलांग, दोनों के शव बरामद; लड़की की नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 26 Oct 2024 09:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

चंबल एक्सप्रेस में सवार युवक और युवती ने चलती ट्रेन से धसान नदी में छलांग लगा दी। कई घंटे तलाशने के बाद युवक का शव पुल के खंभे से, जबकि युवती का शव धसान नदी से बरामद हुआ। 
विज्ञापन
चलती ट्रेन से युवक और युवती ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार दोपहर चंबल एक्सप्रेस में सवार मऊरानीपुर के झांकरी गांव निवासी युवक ने युवती संग धसान नदी में छलांग लगा दी। उन्हें छलांग लगाता देख वहां खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। कई घंटे तलाशने के बाद युवक का शव पुल के खंभे से, जबकि युवती का शव धसान नदी से बरामद हुआ। युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अफसरों के मुताबिक उनके सुसाइड की वजह साफ नहीं हुई है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस युवती की शिनाख्त कराने में जुटी है।

विज्ञापन




मऊरानीपुर के झांकरी गांव निवासी संजीव अहिरवार (22) पुत्र परशुराम बीए का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब ग्यारह बजे चंबल एक्सप्रेस में सवार हुआ। उसके साथ एक युवती भी थी। ट्रेन जैसे ही हरपालपुर (मध्य प्रदेश) के चपरन गांव होते हुए धसान नदी के पुल पर पहुंची संजीव ने युवती संग नीचे छलांग लगा दी। उनके छलांग लगाते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी कंट्रोल रूम समेत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के तलाशने पर युवक की लाश पुल के खंभे से जबकि युवती की लाश धसान नदी में उतारती हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शव बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मध्य प्रदेश, मऊरानीपुर समेत जीआरपी ने छानबीन में जुटी है। मऊरानीपुर थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर के मुताबिक, हरपालपुर पुलिस दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। छानबीन के दौरान युवक के परिजन सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। शिनाख्त होने के बाद भी सही बात मालूम चल सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें