फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दुल्हन के हत्यारोपी युवक ने मुरैना में खुदकुशी की, तलाश में लगी हुई थीं पुलिस की सात टीमें

Tue, 25 Jun 2024 08:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

दतिया समेत आसपास के जिलों में पुलिस उसकी लोकेशन तलाश रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। उसकी तलाश में छतरपुर गई पुलिस भी मंगलवार शाम को खाली हाथ लौट आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार में दुल्हन की हत्या करने के बाद से फरार हत्यारोपी युवक दीपक अहिरवार ने मुरैना में खुद को गोली मारकर जान दे दी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने उसकी मौत की पुष्टि की है। युवक की मौत की खबर आने पर झांसी पुलिस भी मुरैना रवाना हो गई। उसकी तलाश में झांसी पुलिस की सात टीमें लगी हुई थीं। दतिया समेत आसपास के जिलों में पुलिस उसकी लोकेशन तलाश रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। उसकी तलाश में छतरपुर गई पुलिस भी मंगलवार शाम को खाली हाथ लौट आई थी। दतिया के बरगांय निवासी दीपक अहिरवार ने रविवार रात पड़ोस में रहने वाली काजल की सीपरी बाजार इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद से दीपक फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें