फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिजली गिरने से युवा किसान की मौत, भाई झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। बृहस्पतिवार को गरौठा थाना इलाके के ग्राम खड़ौरा में बिजली गिरने से युवा किसान की मौत हो गई। जबकि, उसका भाई झुलस गया। खेत में दवा का छिड़काव करते समय वे हादसे का शिकार हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम खड़ौरा निवासी मंगल खंगार बृृहस्पतिवार को अपने पुत्र अंकित (28) और जय सिंह के साथ खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दरम्यान गरज के साथ तेज बारिश होने लगी। अंकित बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका भाई भाई जय सिंह झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची गरौठा थाना पुलिस की टीम ने अंकित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, भाई जय सिंह को उपचार उपलब्ध कराया गया। राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने मृतक किसान के परिजनों को दैवीय आपदा निधि से आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया।
हादसे के बाद से मृतक किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। गांव का माहौल भी गमगीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें