फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ गोता लगाएंगे युवा

Sun, 27 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
truntal, jhansi news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ध्यानचंद स्टेडियम में स्थित तरणताल एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसमें जहां बच्चों को तैरने की विधा सिखाई जाएगी, वहीं बड़े भी ठंडे पानी का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। फिलहाल तरणताल की साफ-सफाई के साथ ही स्वच्छ पानी भरा जा रहा है।
विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में स्थित तरणताल में नहाने और अठखेलियां करने का इंतजार तैराकों को साल भर रहता है। एक अप्रैल से तरणताल खोला जाएगा। इसमें पानी भरने की प्रक्रिया 23 मार्च से प्रारंभ कर दी गई है। जो करीब सप्ताह भर में पूरी हो जाएगी। उप क्रीड़ा अधिकारी व तरणताल प्रभारी राकेश कुमार यादव का कहना है कि एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू होगी। आठ से 18 वर्ष आयु तक के बच्चों व किशोरों के लिए 300 रुपये व उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए 600 रुपये का मासिक शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा 10 रुपये प्रति व्यक्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाता है।

वह स्वयं एवं एक लाइफ सेवर (जीवन रक्षक) तरणताल में तैराकी सिखाते हैं। प्रात: साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे तक एवं शाम चार बजे से सात बजे तक तरणताल खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि नए तैराकों के लिए 20-20 का ग्रुप बनाकर उन्हें तैराकी सिखाई जाती है। तैराकी सिखाने के लिए छोटे पूल का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि बड़े पूल में तैराकी जानने वालों को ही जाने दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष लगभग 500 रजिस्ट्रेशन हुए थे। इस बार इनकी संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। तैराकी को सबसे उत्तम व्यायाम बताते हुए उन्होंने इसे सीखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें