फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शताब्दी एक्सप्रेस के टॉयलेट में भी नहीं सुलगा सकेंगे सिगरेट

Sun, 03 Mar 2024 01:58 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। अब शताब्दी एक्सप्रेस के टॉयलेट में सिगरेट सुलगाना भारी पड़ेगा। रेलवे ने आग लगने के हादसों को रोकने के लिए ट्रेन के शौचालयों में भी स्मोक डिटेक्टर लगा दिए हैं। अगर ट्रेन के शौचालय में धुआं उठता है, तो ट्रेन के ब्रेक लग जाएंगे।
अभी तक शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में यात्रियों के बैठने की जगह ही रेलवे ने स्मोक डिटेक्टर लगाए थे लेकिन, अब ट्रेन के 16 कोच के 64 टॉयलेट में भी स्मोक डिटेक्टर लगा दिए गए हैं। टॉयलेट में लगाए गए स्मोक डिटेक्टर सीधे इंजन केबिन से जोड़े गए हैं। यदि कोई टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीता है तो उसका धुआं स्मोक डिटेक्टर के संपर्क में आते ही इंजन में अलार्म बजने लगेगा। इसके साथ ही ट्रेन 10 सेकेंड में रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अब शताब्दी एक्सप्रेस में कोच के अलावा टॉयलेट में भी स्मोक डिटेक्टर लगाए गए हैं। ताकि ट्रेन की सुरक्षा पुख्ता हो सके और धुआं उठते ही चालक दल को तुरंत जानकारी मिल सके।
- मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें