फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: क्रशर पर ट्रक चालक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना थाना इलाके में स्थित एक क्रशर पर शुक्रवार की शाम एक ट्रक चालक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। परिजन शव को क्रशर पर रखकर शनिवार को दिन भर हंगामा करते रहे। शाम को मामला शांत हुआ। लगभग 18 घंटे बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रेमनगर थाना इलाके के काशीनगर बिजौली निवासी रमेश तिवारी (55) ट्रक चलाते थे। वह बबीना थाना इलाके के खैलार में स्थित एक क्रशर से ट्रक में गिट्टी भरकर दूसरी जगहों पर पहुंचाते थे। शनिवार की शाम वह रोजाना की तरह क्रशर पर काम करने के लिए निकले थे। उनके जाने के कुछ समय बाद क्रशर पर काम करने वाले साथियों ने उनके क्रशर पर अचेतावस्था में पड़े होने की सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन रमेश तिवारी को मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव क्रशर पर ही ले आए और वे मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े गए। शनिवार को दिन में भी यही स्थिति बनी रही। परिजनों का कहना था कि क्रशर संचालक की लापरवाही की वजह से रमेश तिवारी की करंट लगने से मौत हुई है। इसे लेकर दिन भर रस्साकसी चलती रही। शाम को मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीना थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें