फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लक्ष्मी ताल में ले सकेंगे बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। शहरवासियों को लुभाने के लिए लक्ष्मी ताल में बोटिंग के साथ वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत की जाएगी। यहां बच्चे और बड़े इन स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने मंगलवार को टेंडर निकाले हैं। एक माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त में बोटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत लक्ष्मी ताल के सुंदरीकरण पर 39.49 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 28 जून 2021 को लक्ष्मी ताल के सुंदरीकरण का काम शुरू हुआ था। ताल के चारों तरफ दो किलोमीटर की चहारदीवारी की गई है। इसके अलावा बोटिंग प्लाजा और चार पार्क विकसित किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं। ताल के बीचोंबीच रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित की गई है। 3 जनवरी 2023 को काम पूरा हो गया था। उसके बाद करीब 2 साल बीतने के बाद भी यहां पर मोटरबोट शुरू नहीं हो पाई है। स्मार्ट सिटी के सीईओ सत्य प्रकाश ने बताया कि 10 साल के लिए लक्ष्मी ताल के संचालन और रखरखाव के लिए निविदा निकाल दी गई है। जल्द ही यहां पर बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मल्टीलेवल कार पार्किंग का भी निकला टेंडर

झांसी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मल्टी लेवल कार पार्किंग का 5 साल तक संचालन करने की निविदा भी निकाल दी गई है। अब तक संचालन कर रही फर्म ने घाटा होने पर टेंडर सरेंडर कर दिया था। इसके बाद अनुबंध निरस्त करके फिर निविदा निकाली गई है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें