योगी सुबह 11 बजे इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11.20 बजे सीएम आयुक्त सभागार में मंडल के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज झांसी आएंगे। वे सुबह 11 बजे इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11.20 बजे सीएम आयुक्त सभागार में मंडल के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
दोपहर 12.45 बजे सीएम किसी गांव के स्थलीय निरीक्षण पर जाएंगे। इसके बाद वापस वे बांदा को लिए प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक अमला दिन भर तैयारियों में जुटा रहा।