पहली बार मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को झांसी योग के रंग
में रंगा नजर आया। नगर में कई स्थानों पर अल सुबह योग शिविर आयोजित किए गए,
जिनमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चे - बढ़े सभी योग के प्रति
उत्साहित दिखे।
हाथी मैदान पर सेना की व्हाइट टाइगर डिवीजन के प्रमुख
मेजर जनरल आलोक क्लेर के मार्गदर्शन में पांच हजार से अधिक सैनिकों व उनके
परिवार के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान परिवार कल्याण संगठन की
अध्यक्षा अनु क्लेर ने सेहत के लिए योग को महत्वपूर्ण बताया।
मां शांति
शिक्षा प्रसार समिति एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में
एलवीएम के पवेलियन हॉल में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें योग का महत्व
बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा व विशिष्ट अतिथि योग
प्रशिक्षक छोटेलाल त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता पूर्व सांसद पं. विश्वनाथ शर्मा
ने की। इस दौरान योगाचार्य श्याम बुधौलिया ने कहा कि योग का किसी धर्म से
संबंध नहीं है। दुनिया के 177 देश इसे अपना चुके हैं। इस मौके पर राहुल
मिश्रा, अजय दुबे, आदर्श कुमार, प्रमोद कुमार, हरिचरन विश्वकर्मा,
मुरारीलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन सुखलाल कुशवाहा व आभार अजय
गोस्वामी ने जताया।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संस्था आर्ट ऑफ
लिविंग के तत्वावधान में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व सीनियर रेलवे
इंस्टीट्यूट में योग शिविर आयोजित किए गए। प्रशिक्षक सत्येंद्र झा व कंचन
आहूजा ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर डा. एल के साहू, प्रदीप कार्पे, पूजा
यादव, दीप्ति गुलाटी, अनिल शर्मा, रामकिशोर गुप्ता, प्रवीणा झा आदि मौजूद
रहे।
आंतिया तालाब स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर योग दिवस का शुभारंभ
वित्त प्रबंधक प्रकाश पांडेय व टी आर दोहरे ने किया। निर्मला शर्मा ने योग
के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन राजेंद्र द्विवेदी ने किया।
एचएच श्री
माताजी निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट के तत्वावधान में सहज पैलेस में योग
शिविर आयोजित किया गया। वैगन मरम्मत कारखाना में योग शिविर का शुभारंभ
मुख्य कारखाना प्रबंधक अतुल्य सिन्हा ने किया। इस अवसर पर करुणेश
श्रीवास्तव, ए डब्ल्यू खान, जे पी शर्मा, आर के खुराना, जी आर अहिरवार आदि
मौजूद रहे। संचालन नवीन शुक्ला ने किया।
भारत विकास परिषद के तत्वावधान
में वुड्स हेरीटेज स्कूल में अध्यक्ष अशोक ओमहरे की अध्यक्षता में शिविर
आयोजित हुआ, जिसमें बिहारीलाल अग्रवाल ने योगाभ्यास कराया। परिवर्तन समाज
पार्टी (छात्र सभा) ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क में योग शिविर लगाया।
लहरगिर्द स्थित महाप्रभु रामलाल सिद्धयोग मार्तंड पीठ रामलाल धाम में योग
शिविर सद्गुरु विजयश्री ने यौगिक क्रियाएं कराईं। संचालन आचार्य अविनाश ने
किया।
मानव उत्थान सेवा समिति का योग शिविर लहरगिर्द स्थित सत्संग भवन
में साध्वी अंबालिका की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भारतीय योग
संस्थान के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए,
जिनमें बृजलाल अग्रवाल व मुलायम सिंह ने योगाभ्यास कराया। भारत विकास
परिषद बुंदेलखंड प्रांत के तत्वावधान में नारायण बाग में मेयर किरण वर्मा व
प्रांतीय अध्यक्ष राजेश जैन की अध्यक्षता में, अंबावाय स्थित गांधी
डिग्री कालेज में प्रबंधक एस के साहू के मुख्य आतिथ्य में, सदर बाजार स्थित
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में प्रमुख आचार्या रानी मिश्रा, दतिया गेट
बाहर स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में रमा चतुर्वेदी की
अध्यक्षता में योग दिवस आयोजित किया गया।
नई बस्ती स्थित श्री लक्ष्मी
विद्या मंदिर में देवानंद भागौरिया के मुख्य आतिथ्य में, जिला आर्य उप
प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में नगरा में लगाया गया योग शिविर सभा के
प्रधान राजेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में, बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक
कालेज के परिसर में विश्व योग दिवस पर प्रात: योग संबंधी विभिन्न क्रियाएं
आसान, प्राणायाम डा. राम कृष्ण निरंजन द्वारा करायी र्गइं। वहीं जेसीआई
झांसी वीरांगना के तत्वावधान में राजकीय संग्रहालय में ‘हिस्ट्री ऑफ योगा’
फिल्म दिखाई गई। रानी लक्ष्मी नगर रेलवे स्थित ऊं श्री आदि शक्ति मंदिर के
श्री शिव बाला योगी ध्यान साधना केंद्र पर योगाचार्य भूपेंद्र सिंह कश्यप
गुरुजी के नेतृत्व में योग साधना हुई। जन सेवा केंद्र अस्ता पर नेहरु युवा
केंद्र के तत्वावधान में योग शिविर लगाया गया, जिसमें साकेत बिहारी मिश्रा
ने योगाभ्यास कराया।
मुस्लिमों ने मनाया योग दिवस
झांसी। इज्म शिया मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में लक्ष्मण गंज स्थित काशना ए हैदर में योग दिवस मनाया गया।
इस
अवसर पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि मौलाना सैयद शाने हैदर जैदी ने कहा
कि नमाज में योग और योग में नमाज के दर्शन होते हैं। सभी धर्मों में जन -
जन के स्वास्थ्य के लिए योग को महत्व दिया गया है। भले ही इसके नाम कुछ और
दिए गए हों। इससे पूर्व सोसायटी के महामंत्री ने सभी का स्वागत किया। इस
मौके पर हाजी शाहिद हुसैन, तकी हसन, सगीर मेहंदी, हाजी मोहम्मद सईद, अली
हसन जाफरी, निसार हैदर जिया, काजिम रजा, आबिद रजा आदि मौजूद रहे।
हम क्यों रहें पीछे
1-
जब पूरी दुनिया योग का लोहा मान चुकी है, तो ऐसे में हम क्यों पीछे रहें।
योग करें और रहें निरोग, स्वास्थ्य के लिए इसे आत्मसात करना जरूरी है। -
विनोद कुशवाहा
2- योग करने वाले के आसपास भी रोग नहीं फटकता है। मैं
पिछले पैंतालिस साल से योग कर रहा हूं। साठ की उम्र में भी बिलकुल फिट है। -
सुरेश चंद्र धूसर
3- पैसे से सेहत नहीं खरीदी जा सकती। योग के जरिये
अपने शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। सभी योग करें, क्योंकि सेहत सबसे बड़ा
धन है। - मनोज अरोरा
4- पेट संबंधी विकार था। दवा खाई ज्यादा आराम नहीं
हुआ, परंतु योग करने से समस्या जड़ से समाप्त हो गई। अब नियमित रूप से
योगाभ्यास जारी है। - विनोद कुमार अग्रवाल
5- योग के महत्व के विषय में
सुना तो बहुत था, परंतु योग दिवस पर पहली बार योग किया है। अच्छा महसूस
हुआ। अब रोजाना करेंगे। - अरुण कुमार चक्रवर्ती
6- अभी तो मैं पूरी तरह
से स्वस्थ हूं। आगे भी स्वास्थ्य ऐसा ही बना रहे, इसके लिए रोजाना योग
करूंगी। आज पहला दिन है। लेकिन, यह क्रम अब निरंतर जारी रहेगा। - कामिनी
वर्मा
7- योग करने वाले को कभी दवा की जरूरत नहीं पड़ती। इससे तन के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। योग के अनंत लाभ हैं। - मुरारी लाल गुप्ता
8-
विश्व योग दिवस अपना उद्देश्य प्राप्त करने में सफल रहा है। योग के प्रति
लोगों का आकर्षण बड़ा है। आगे भी यौगिक क्रियाएं जारी रहेंगी। - नीलम
गुप्ता
9- योग पर किसी धर्म विशेष का एकाधिकार नहीं है। यह सेहतमंद रहने
की वर्जिश है। इसे अपनाने में किसी को हर्ज नहीं होना चाहिए। - कादिर खान
10-
सूर्य नमस्कार से परहेज है, परंतु योग से नहीं। निरोगी काया के लिए
शारीरिक वर्जिश को हर धर्म में मान्यता दी गई है। सेहत के लिए योगाभ्यास
अच्छा उपाय है। - हाजी गुलाम गौस खान