फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार मेरा सुपरस्टार, देशी कलाकार...हनी सिंह के गानों पर झूमे युवा

विज्ञापन
एसआरजी में अपनी आवाज का जादू बिखेरते पार्श्व गायक हनी सिंह।
विज्ञापन
झांसी। रैप गायक हनी सिंह का जादू शनिवार को युवाओं पर जमकर चढ़ा। अम्बावाय स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के टेकभनो फैस्ट पनाश में आयोजित स्टार नाइट में हनी सिंह के गीतों की धूम मची रही। इस दौरान युवाओं ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

शहर में शनिवार सुबह से ही रैप गायक हनी सिंह को लेकर युवाओं की दीवानगी नजर आने लगी थी। शनिवार शाम को जैसे ही गायक हनी सिंह अपनी टीम के साथ मंच पर पहुंचे, तो युवाओं का शोर शुरू हो गया। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही युवाओं को झुमाते हुए ब्लू आईज हिप्नोटाइज गीत की प्रस्तुति दी। गीत पर युवा जमकर थिरके। इसके बाद बेबो गीत पर जमकर शोर मचा। चार बोतल वोडका गीत पर हनी सिंह ने युवाओं को खूब झुमाया। हनी सिंह ने गोरी नाल इश्क दिखा, नैना दी न रोक, शोक, दिल चोरी साड़ा हो गया, धीरे-धीरे, लुंगी डांस, मखाना, यार मेरा सुपरस्टार, मैं शराबी, हॉय मेरा दिल, आंटी पुलिस बुला लेगी, पार्टी ऑल नाइट गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसआर ग्रुप के एक्सीलेंस अवार्ड पनाश अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महापौर रामतीर्थ सिंघल, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, चेयरमैन सुरेंद्र राय, नीरज खत्री, डॉ. सीपी गुप्ता, राहुल राय, सुरेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, जितेंद्र राय, खुशी पांडेय, रिषभ अग्निहोत्री मौजूद रहे।

एसआरजी में हनी सिंह केगीतों पर झूमते उत्साहित युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें