फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालक सरकार के निर्देशों की उड़ा रहे धज्जियां, धड़ल्ले से दौड़ रहीं यादवजी, पटेल साहब और छाबड़ाजी की गाड़ियां

Wed, 30 Dec 2020 12:53 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
वाहन पर लिखा जातिसूचक शब्द - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महानगर में पटेल साहब, यादवजी की गाड़ियां खूब दौड़ रही हैं। गाड़ियों पर अपनी जातियों का नाम इस्तेमाल कर वाहन चालक खूब सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आलम यह है कि वाहन चालक इन शब्दों का इस्तेमाल कर रौब झाड़ते हैं। जबकि सरकार की ओर से वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखे होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मगर जिले में अब तक कोई अभियान नहीं चलाया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय से पिछले दिनों वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखे जाने को लेकर शिकायत की गई थी। इसके बाद अपर परिवहन आयुक्त मुकेश चंद्र ने सभी जिलों के आरटीओ, एआरटीओ और यात्री कर अधिकारियों को निर्देश देकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। महानगर में तमाम वाहन जातिसूचक शब्द लिखकर दौड़ रहे हैं। इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अब परिवहन विभाग चेता नहीं है।

विधायकों की भी खूब दौड़ रहीं गाड़ियां
 
महानगर में विधायकों की गाड़ियां भी खूब दौड़ रही हैं। तमाम वाहनों पर विधायक प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, प्रतिनिध, पूर्व विधायक जैसे पदनाम नंबर प्लेट पर लिखे रहते हैं। जबकि नियमों के मुताबिक वाहनों की नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ भी लिखना मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि शासन से वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखे जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। टीमें फील्ड में कार्रवाई कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें