फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ में दंगल आज, लागू रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। ऐतिहासिक किले के मैदान में शुक्रवार को होने वाले दंगल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत के संयोजन में सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। कस्बे को जाम से बचाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी से कानपुर की ओर जाने वाले भारी व बाहरी वाहन मोंठ बाईपास से कस्बे के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ये वाहन सीधे नेशनल हाईवे से होकर गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह कानपुर से झांसी जाने वाले भारी वाहनों को बम्हरौली बाईपास से अंदर आने से रोककर सीधे हाईवे से निकाला जाएगा।

भांडेर रोड से शाहपुर तिराहा होकर कस्बे में आने वाले भारी वाहनों को कुम्हरार रोड से नेशनल हाईवे की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं, समथर रोड से आने वाले वाहनों को समथर तिराहा होते हुए बम्हरौली बाईपास से सीधे हाईवे पर भेजा जाएगा। कुम्हरार व जौरा मार्गों से कस्बे के अंदर आने वाले सभी भारी एवं बाहरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक हाईवे मार्ग का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


दर्शकों व आम नागरिकों की सुविधा के लिए प्रभाकर रेडियो की दुकान के बगल वाले गेट से आयोजन स्थल में प्रवेश निर्धारित किया गया है।
0000
सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। कस्बे के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी से अपील है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। - सुनील कुमार शर्मा, सीओ मोंठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें