फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : झांसी की मधुरिमा पहुंची सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी/वाराणसी। ओपन स्टेट आमंत्रण महिला कुश्ती प्रतियोगिता वाराणसी में लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली गई। झांसी की मधुरिमा ने आगरा की खुशी पचौरी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 10 वर्षों बाद झांसी की कोई महिला पहलवान सेमीफाइनल तक पहुंची सकी। इनका मुकाबला बुधवार को आजमगढ़ की पहलवान प्रीति यादव से होगा। वहीं, 57 किलो में वाराणसी की अर्पिता सरोज ने झांसी की सृष्टि यादव को हरा दिया। 62 किलो भारवर्ग में वाराणसी की आरोही यादव ने झांसी की राशिका को हरा दिया। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा, सचिव सुंदर ग्वाला आदि ने शुभकामनाएं दीं। संवादर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें