फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जीवनरक्षक उपकरणों के लिए बनाएं कॉरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल अब अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकेगा। प्राचार्य ने मंगलवार को निरीक्षण कर आने वाले जीवनरक्षक उपकरणों, एक्सरे, सीटी मशीन आदि के लिए कॉरिडोर व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश दिए।उच्चाधिकारियों ने मार्च तक मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल शुरू करने के निर्देश दिए हैं मगर ऐसी संभावना नहीं दिख रही है। अब 20 फरवरी तक कनेक्शन का दावा किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि पर्याप्त समय के लिए शटडाउन नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से देरी हुई है। दूसरी तरफ 48 करोड़ रुपये से खरीदे जाने वाले जीवनरक्षक उपकरणों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। 10 से 15 दिन में उपकरण आना शुरू हो जाएंगे। मंगलवार को प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंदेल और बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ निरीक्षण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें