फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बचपन डे-केयर सेंटर के दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया विश्व दिव्यांग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी ने दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर स्तर से सहयोग प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने अभिभावकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी और दिव्यांगजनों हेतु संचालित विशेष विद्यालयों के बारे में भी बताया। बचपन डे-केयर सेंटर के समन्वयक चन्द्रशेखर ने विश्व दिव्यांग दिवस को मनाये जाने के उद्देश्यों के बारे बताते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने नृत्य, गायन, कविता आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं की प्रस्तुति की। अंत में मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। ज्ञानेंद्र कुमार, अरविंद कुमार पांडेय, गीता, सीताराम, आनंद प्रकाश एवं श्री कालीचरन ने संचालन में सहयोग प्रदान किया गया।

कायर्क्रम में आईएमए की अध्यक्ष डाॅ प्रीति गुप्ता, सचिव डाॅ उर्वशी चंद्रा एवं आईएमए के समस्त सदस्यगण, इनरव्हील क्लब (मेन) झाँसी के प्रेसीडेन्ट डाॅ अलका सेठी तथा सेकेट्री डाॅ रचना मसून एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें