फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने-अपने बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता: लालाराम

Tue, 14 Jul 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को किसान बाजार स्थित कार्यालय में हुई। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों की नियुक्ति समेत अनुशासनहीनता के आरोप में गरौठा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम तथा पूर्व विधानसभा प्रभारी रूप सिंह चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। सर्व समाज को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगईया ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों से आम आदमी परेशान है।
मंडल प्रभारी मुन्ना पाली, कैलाश पाल, जयपाल अहिरवार, वाहिद हुसैन, संतोष राज वर्मा, अनीश राईन और अमित वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीडी फूले ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह ने किया। बैठक में देवेंद्र अहिरवार को जिला कोषाध्यक्ष, बालकृष्ण प्रजापति को जिला सचिव, मनोज को बबीना विधानसभा सचिव, संतोष को बबीना विधानसभा कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र भोजला को बबीना विधानसभा बीबीएफ संयोजक मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें