फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबीना। बुधवार को खंड विकास कार्यालय में बीडीओ पर अभद्रता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इनमें एडीओ, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, जेई आदि शामिल रहे। कर्मचारियों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी के द्वारा उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है कर्मचारियों ने विकास कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे मनोज कुमार सचान का कहना है कि खंड विकास अधिकारी के द्वारा गोशाला में भूसा करने के लिए समय से धनराशि नहीं दी जाती है और न ही मनरेगा के प्रावक्लन समय से पास किया जाता है। कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धरना देने वालों में अरुण कुमार, ओम प्रकाश, धर्मपाल सोनी, संतलाल, संतोष कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, जुबेर हसन आदि शामिल रहे। मामले में खंड विकास अधिकारी प्रतिभा शाल्या ने बताया कि उन पर लगाए हुए आरोप गलत है। गोशालाओं मे भूसे के लिए आई सारी धनराशि बांटी गई है। कर्मचारी उन पर उस कार्य का भुगतान कराने का दबाव डाल रहे हैं जो कार्य मनरेगा के तहत हुआ ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें