फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों के पास भी होगी पीआरवी की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब तक थानों व पुलिस कार्यालयों में ड्यूटी करने वालीं महिला पुलिसकर्मी पीआरवी (डायल 112) की भी जिम्मेदारी संभालेगी। महानगर के पांच थानों की पीआरवी में सभी की ड्यूटी लगानी शुरू की जा रही है। शुरुआत थाना सीपरी बाजार, सदर बाजार, नवाबाद, कोतवाली व मऊरानीपुर से होगी। सभी को प्रशिक्षण देेना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

हैदराबाद में हुए कांड के बाद पुलिस महकमे ने महिलाओं की सुरक्षा का खाका तैयार किया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब 112 पीआरवी में 20 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। महिला पुलिसकर्मी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 112 पर सुरक्षा मांगने वाली महिलाओं को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाएंगी।
पीआरवी में एक पुरुष चालक व एक पुरुषकर्मी के अलावा दो महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी जो दो शिफ्टों में ड्यूटी करेगीं। इस तरह पीआरवी में कुल चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने व मदद करने के लिये यह योजना बनाई गई है। पीआरवी में तैनाती से पहले महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस कार्यालय में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था केवल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की गई है। रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक यह सुविधा महिलाओं को मिलेगी। महिला सुरक्षा को लेकर जिले में पीआरवी में चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कुछ पीआरवी रिजर्व में भी रखी जाएगीं, ताकि जरूरत पड़ने पर वह बैकअप देने का काम करेंगी।
थानों में भी है जिम्मेदारी
वर्तमान में थानों व पुलिस कार्यालयों में महिला सब इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तैनात हैं, उनके पास कई जिम्मेदारी हैं। इनमें से अधिकांश महिला सिपाही तो थानों में पहरेदारी, हेल्प डेस्क व पीड़िताओं के मेडिकल कराने में व्यस्त रहती हैं।
कॉल करने वाली महिला की लोकेशन होगी ट्रेस
एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि कॉल करने वाली महिला की लोकेशन ट्रेस होगी। उन्होंने बताया कि यदि ऐसी कोई परिस्थिति होती है, जिसमें महिला का मोबाइल छीन लिया जाए तो लोकेशन के जरिये महिला तक तत्काल पीआरवी की टीम पहुंच जाएगी और उनकी सहायता करेगी।
सुरक्षा को लेकर पांच पीआरवी में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक महिला 100 या 112 पर डॉयल कर सकती है। पुलिस तत्काल उनके पास पहुंचकर मदद करेगीं।
विज्ञापन

राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें