मऊरानीपुर। कार्तिक मास में महिलाओं ने प्रातः स्नान के बाद भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कार्तिक गायन किया। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा भी की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में गिरवर सिंह के यहां महिलाओं को फल, व्रत की सामग्री से जुड़ी पूजन सामग्री दी गई। कार्तिक मास की विशेष पूजा-अर्चना मिस् पंथ उषा, मिश्रा, सरोज मिश्रा और गायत्री उपाध्याय ने संपन्न कराई। इस अवसर पर अर्चना, दीक्षा दीक्षित, सीमा, प्रवेश सिंह, मनीषा, रोशनी और रानी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।