फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कुएं में कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने कुएं में कूदकर जान दी
विज्ञापन

टहरौली। टहरौली थाना क्षेत्र के के मढ़िया ताल मोहल्ले में स्थित पाठक कुआं में मंगलवार की सुबह महिला की लाश उतराते मिली। उसकी पहचान सीमा अहिरवार (30) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि पति से झगड़ा होने पर उसने कुएं में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

सीमा अपने पति जय हिंद के साथ रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए आई थी। वह पति के साथ हरिजन बस्ती में रहती थी। मजदूरी के सिलसिले में वह वर्तमान में भोपाल में रह रही थी। सुबह लोग कुएं पर गए तो अंदर झांक कर देखा देखा। अंदर उनको महिला की लाश उतराते हुई दिखी। इस पर उन लोगों ने आसपास के लोगों को बताया। लोगों ने देखा तो उसकी पहचान कर घरवालों को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि रात में किसी बात पर उसका पति के साथ झगड़ा हुआ था। इसी के बाद रात में वह चुपके से घर से चली गई। कुएं में कूदकर जान दे दी। उसके एक बेटी निशा आठ साल और बेटा आयुष छह साल का है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें