फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकार से मिल रहा महिलाओं को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेकार सामान अब महिलाओं के लिए रोजगार का जरिया बन रहा है। महानगर की एक संस्था की पहल पर सहारिया जाति की महिलाओं की किस्मत बदल रही है। घर की अनुपयोगी वस्तुओं से महिलाएं कलात्मक सामान बनाना सीख रही हैं। साथ ही, उनको बाजार में बिक्री का अवसर भी मुहैया कराया जा रहा है। वहीं, संस्था ने लोगों से घर में पड़े अनुपयोगी सामान को प्राप्त करने के लिए केंद्र भी बनाए हैं।
विज्ञापन

महानगर की संस्था बेकार को आकार ने सहारिया जाति की महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए पहल की है। संस्था की नीलम सारंगी ने बताया कि महिलाओं को अनुपयोगी वस्तुओं से कलात्मक वस्तुएं तैयार करने प्रशिक्षण दिया जा रहा। साथ ही, स्वावलंबी बनने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यशाला में स्वप्निल मोदी, मंजू गुप्ता, राम गोपाल सहारिया, रामप्रसाद सहारिया, दिनेश सहारिया का सहयोग मिल रहा है। संस्था की ओर से महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की पहल भी की जा रही है। साथ ही लोग नीलम सारंगी आवास विकास 8299526152, स्वप्निल मोदी शक्तिनगर, राम गोपाल गांव डेरी, कल्लू सहरिया मेडिकल कॉलेज, रामप्रसाद सखी के हनुमान के पास अपने घर के बेकार हो चुके सामान जैसे प्लास्टिक/कांच की बोतल, जूते, पुरानी जींस, टायर, किचन के बर्तन, बाल्टियां दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें