फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांग रही महिला दरोगा का वीडियो वायरल, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को नवाबाद थाने में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक का वीडियो वायरल होने से महकमे में हड़कंप मच गया। इस वीडियो में महिला दरोगा पति- पत्नी के बीच हुए सुलहनामा के सत्यापन के लिए रिश्वत की मांग कर रही हैं। इस वीडियो के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
विज्ञापन

नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछाभांवर में रहने वाली एक युवती की शादी तालबेहट के चौबयाना मुहल्ले के युवक के साथ हुई है। शादी के बाद दोनों के बीच मतभेद हो गए। युवती ने ससुरालीजनों के खिलाफ नवाबाद थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया था। विवेचना उपनिरीक्षक संजना सिंह को सौंप दी गई। बाद में उनका मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया। इस बीच उनके बीच सुलह हो गई। मतभेद दूर होने पर दोनों एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए। दोनों ने उच्च न्यायालय में सुलह होने की नोटरी दाखिल की। उच्च न्यायालय ने सुलह किसी दबाव में तो नहीं हुई, इसके मद्देनजर दोनों से विवेचना अधिकारी से नोटरी सुलहनामा को सत्यापित कराने के लिए कहा।
सोमवार को युवक सुलहनामा सत्यापित कराने नवाबाद थाने पहुंच गया। आरोप है कि उपनिरीक्षक ने बदले में एक लाख रुपये की मांग की। इस पर युवक ने अपने अधिवक्ता को थाने में बुला लिया। अधिवक्ता ने गोपनीय तरीके से बातचीत का वीडियो बना लिया। बातचीत में 25 हजार रुपये देने पर सहमति बन गई। अधिवक्ता ने वीडियो वायरल कर दिया। मंगलवार को इस मामले में एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार ने उक्त उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें