फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सात लाख के आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना इलाके में बीती रात बदमाशों ने एक महिला के घर से तकरीबन सात लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण व 75 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

शिवपुरी हाईवे पर रामगढ़ में रामकुमारी दुबे अपने मकान में अकेली रहती हैं। उनके बेटे महेंद्र व नीलेश मुंबई में रहते हैं, जबकि तीसरा बेटा अमित मथुरा में रहता है। तीनों नौकरी करते हैं। महेंद्र और नीलेश की शादी भी हो चुकी है। महिला के पति की तीन महीने पहले मौत हो चुकी है।
मंगलवार की रात तकरीबन 11 बजे वे सो गईं। अलमारी की चाबी उनकी तकिये के नीचे रखी हुई थी। देर रात घर में घुसे चोरों ने तकिये के नीचे से चाबी निकालकर घर में रखी अलमारी खोल ली और उसमें रखे 11 तोले के सोने के आभूषण व 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। महिला को घटना की जानकारी सुबह हुई।
विज्ञापन

अलमारी की चाबी उसे घर की छत पर पड़ी मिली। महिला ने बताया कि आभूषण उसकी बहुओं के थे। सूचना पर सीओ सिटी राजेश राय मौके पर पहुंच गए। घटना की पड़ताल के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, वह महिला के घर से एक किलोमीटर आगे तक गया, इसके बाद लौट आया।
विज्ञापन

रक्सा थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रदीप सिंह ने महिला ब्याज पर पैसे देने का काम भी करती है। इससे कुछ लोगों का घर पर आना- जाना है। घर में एक किरायेदार भी रहता है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें