फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चतुरयाना मुहल्ला निवासी गायत्री देवी (40) पत्नी चिंतामणि को परिजनों ने पैरों में सूजन होेने पर तीन दिन पहले जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया था। मंगलवार की रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजन गुस्से में आ गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि गायत्री मंगलवार को दिन के वक्त बिलकुल ठीक थी। लेकिन शाम को जो इंजेक्शन दिया गया, उससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं, इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि गायत्री 23 जून को भर्ती हुई थीं। डॉ. कंचन उनका उपचार कर रहे थे। उनके ह्दय और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें