फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला का हत्यारा बेसुराग, करीबियों पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महिला की हत्या के दो दिन बाद भी प्रेमनगर थाना पुलिस के हाथ खाली बने हुए हैं। जबकि, हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस 15 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल लिए गए हैं। अब पुलिस की नजर महिला के करीबियों पर टिकी हुई है। वहीं, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
प्रेमनगर थाना इलाके में रविवार की सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद कर रेलवे कॉलोनी के पास की झाड़ियों में फेंक दिया गया था। सोमवार को महिला की पहचान महरौनी की रहने वाली मीना (50) के रूप में हुई थी। मृतका के बेटे ने बताया था कि उसकी मां पिछले कई सालों से झांसी में बस स्टैंड के पीछे मुर्गा-मछली मार्केट में रह रही थी। महिला की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने चार टीमों को लगाया था। इसके अलावा पिछले दो दिनों से पुलिस प्रेमनगर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। खासतौर पर घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस पंद्रह लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। बावजूद, पुलिस के हाथ अब तक कोई अहम सुराग नहीं लग पाया है। अब पुलिस की शक की सुई महिला के करीबियों पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह राठौर ने बताया कि हत्यारे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना के संबंध में पंद्रह लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। उम्मीद है कि हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें