फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चारा लेने गई महिला की गला घोंटकर हत्या, सरसों के खेत में पड़ा मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 23 Jan 2023 10:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रजनी पाल (32) सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अकेले खेत में चारा लेने निकली थी। शाम पांच बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए अपने खेत में पहुंचे तब पड़ोस में स्थित संतोष साहू के सरसों के खेत के बीचों-बीच उसका शव पड़ा था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के रक्सा के गगौनी गांव में चार लेने गई महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करके शव खेत में फेंककर बदमाश भाग गए। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एसएसपी राजेश एस, सीओ सदर प्रज्ञा पाठक समेत रक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। पूरे इलाके को सील करके पुलिस छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने पुलिस को रंजिश की बात बताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन

गगौनी गांव निवासी सूरज भान खेती करता है। उसकी पत्नी रजनी पाल (32) सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अकेले खेत में चारा लेने निकली थी। शाम पांच बजे तक जब वह वापस नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए अपने खेत में पहुंचे तब पड़ोस में स्थित संतोष साहू के सरसों के खेत के बीचों-बीच उसका शव पड़ा था।
गले में रस्सी बंधी हुई थी। शव देखकर मालूम चल रहा था कि रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई। 

शव मिलने की सूचना पर गांव के लोग भी जमा हो गए। पति सूरज समेत अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए। सीओ प्रज्ञा पाठक, इंस्पेक्टर अरुण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। खोजी कुत्ता घटना स्थल से कुछ दूर जाकर रुक गया। सीओ प्रज्ञा पाठक का कहना है कि गले में रस्सी बंधी हुई मिली है। परिजनों ने विवाद को लेकर साफ तौर पर कोई बात नहीं बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें