फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर महिला बाइक से गिरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 11 Oct 2022 07:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

हादसे मे महिला बाइक से काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह महिला की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के लिधौरा मार्ग पर बाइक सवार महिला ब्रेकर पर उछल कर सड़क पर जा गिरी। हादसे मे महिला बाइक से काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कंचयाना निवासी रतन की पत्नी श्री (65) अपने बेटे भगवत के साथ बाइक पर सवार होकर पिछले सप्ताह देवी विसर्जन के कार्यक्रम में हिस्सा लेने लिधौरा जा रही थीं। इसी दौरान झांसी-लिधौरा के पास बाइक ब्रेकर पर जाकर उछल गई। इससे अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर गई और बाइक से घिसटती हुई चली गई।

इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। आनन-फानन इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें