मध्य प्रदेश के ओरछा में रविवार को एक धार्मिक स्थल पर भंडारे का आयोजन हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए ओरछा निवासी सक्षम (15) अपनी मां पूनम, चाचा राजेंद्र, चाची सुंदरी तथा दादी विलासी के साथ ऑटो में सवार होकर जा रहा था।
झांसी के ओरछा में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे किशोर की ऑटो पलटने से मौत हो गई। जबकि, चार घायल हो गए। इन सभी की उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ओरछा में रविवार को एक धार्मिक स्थल पर भंडारे का आयोजन हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए ओरछा निवासी सक्षम (15) अपनी मां पूनम, चाचा राजेंद्र, चाची सुंदरी तथा दादी विलासी के साथ ऑटो में सवार होकर जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को ऑटो से बाहर निकाला और आनन-फानन मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के दौरान सक्षम की मौत हो गई। जबकि, बाकी घायलों की इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।