फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: स्लीपर कोच में सफर कर रही महिला दो बच्चों के साथ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। ललितपुर से स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में दिल्ली के लिए सवार महिला अपने गंतव्य पर नहीं पहुंची। भाई लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहा है पर फोन स्विच ऑफ है। इस संबंध में उसने जीआरपी से शिकायत की। शिकायत पर रेलवे पुलिस झांसी व अन्य मंडल के सीसी फुटेज खंगालने में जुट गई है।ललितपुर निवासी जितेंद्र सिंह परमार ने बताया कि उनकी बहन रानीराजा अपने 12 साल बेटे और 10 साल की बेटी के साथ स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सवार हुई थीं। वह दिल्ली तक के लिए यात्रा कर रही थी। यात्री की जानकारी करने के लिए उसके फोन पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ बता रहा है। उन्होंने डीआरएम को एक्स पर शिकायत की। इस पर उन्होंने आरपीएफ को मामले की छानबीन करने का आदेश दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र कौशिक ने बताया कि यदि फोटो उपलब्ध हो जाए तो यात्री को तलाशना आसान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें