फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ऑटो चालकों को पहचान करनी होगी सार्वजनिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महिलाओं के खिलाफ ऑटो में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य महिला आयोग ने पहल की है। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने उनकी इस पहल पर मुहर लगा दी। प्रदेश में चलने वाले सवारी वाहनों पर चालक को अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर अंकित करना होगा।
विज्ञापन

इस व्यवस्था को लागू करने का प्रयास काफी समय से किया जा रहा था। इधर, ऑटो में महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही थीं। इस पर महिलाओं ने भी आवाज उठाई। इस पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री तक उनकी पीढ़ा पहुंचाई। सुझाव के पीछे ये रहा तर्क : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को बताया कि महिलाएं ऑटो पर आगे-पीछे अंकित वाहन नंबर की ओर ध्यान नहीं देती हैं। ऐसे में अपराध होने पर महिला घबरा जाती हैं और ऑटो चालक का चेहरा तक भूल जाती हैं। इस व्यवस्था के तहत अब तीन में से एक विकल्प यदि पीड़िता को याद रहेगा तो आसानी से आरोपी को पकड़ने में मदद मिलेगी। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत कैमरे तो लगे हैं पर उससे ऑटो में होने वाले महिला अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही थी। इसलिए यातायात, पुलिस और आरटीओ कैमरे से निगरानी कर ऑटो चालक को आसानी से पकड़ सकेंगे। इस संबंध में आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि शासनादेश मिलते ही इसपर अमल कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें