फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा बेटी की तलाश में मां: पुलिस की कार्यशैली से नाराज महिला ने खुद पर छिड़का मिट्टी का तेल, आग लगाने की कोशिश

Tue, 17 Jan 2023 03:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पीड़ित महिला का कहना है उसने बेटी को बरामद करने के लिए कई बार पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर वह मंगलवार  मिट्टी के तेल से भरी बोतल लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंच गई और बोतल से पूरा तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला दीपिका साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग बेटी के पुलिस से बरामद न होने से परेशान होकर उन्नाव गेट निवासी एक महिला ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उससे मिट्टी का तेल की बोतल छीन ली। महिला थाना से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला दीपिका साहू निवासी उन्नाव गेट बाहर का कहना है उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी को दिसंबर महीने में जितेंद्र रायकवार कुमार निवासी सुकवा ढुकुवां कॉलोनी, सिविल लाइंस अगवा कर ले गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लेकिन, उसके बाद से उसकी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है।

उसने बेटी को बरामद करने के लिए कई बार पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया। इसकी कार्यशैली से नाराज होकर वह मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे मिट्टी के तेल से भरी बोतल लेकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंच गई और बोतल से पूरा तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया। आग लगाने से पहले ही उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। महिला को महिला थाना लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें