फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस कार्यालय परिसर में महिला ने अपने ऊपर डाला डीजल

Sat, 17 Oct 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए परिसर में पहुंचकर अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी भागकर महिला के पास पहुंची और उसके हाथ से डीजल की बोतल छीन ली। इस बीच बाहर शोर सुनकर कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह आए और महिला की पूरी बात सुनी। उन्होंने महिला को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जिसके बाद महिला वापस चली गई। पुलिस कार्यालय में घटित हुई यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। मालूम हो कि महिला के खिलाफ गोविंद नगर निवासी कुछ लोगों ने घंटाघर पर बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया था। इस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें