फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति के दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में पति के सरकारी दफ्तर में पहुंची महिला को वहां कार्यरत कर्मचारी ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। महिला अपने पति के इलाज के बिलों के भुगतान के संबंध में वहां पहुंची थी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।



पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार को नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसके पति सरकारी कार्यालय में कार्यरत हैं। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं। पति के इलाज के बिलों के भुगतान के लिए वह बुधवार की सुबह उनके कार्यालय गई थी। इस दरम्यान वहां कार्यरत एक कर्मचारी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसने बिल का भुगतान न होने देने की धमकी दी। उसे कमरे से बाहर धकेल दिया। यह घटना कार्यालय में मौजूद अन्य लोगों ने भी देखी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल में प्रथम दृष्टया बिल के भुगतान का विवाद सामने आया है। जांच अभी जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें