झांसी के पूंछ थाना इलाके के ग्राम ववई निवासी रमाकांती पर पति पुष्पेंद्र अहिरवार की गैर इरादतन हत्या का आरोप है। इस मामले में वह 24 अप्रैल 2022 से जेल में निरुद्ध है। शनिवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। इस पर उसे जिला महिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
बता दें कि महिला गर्भवती अवस्था में जेल में पहुंची थी। उसके पहले से एक चार साल की बेटी है। महिला पर आरोप लगा था कि उसने शराब पीकर घर आए पति से विवाद के दौरान लाठी-डंडे से हमला कर हत्या कर दी थी।