फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीयू में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगे 2.10 लाख, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमाया

Sun, 08 Feb 2026 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नौकरी न मिलने पर भुक्तभोगी ने पैसा वापस मांगा लेकिन आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी देने लगा। तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के बहाने जालसाज ने आदर्श नगर निवासी मनु वर्मा से पेशगी के तौर पर 2.10 लाख रुपये हड़प लिये। भुक्तभोगी को आरोपी ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। नौकरी न मिलने पर उसने पैसा वापस मांगा लेकिन आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी देने लगा। भुक्तभोगी ने आरोपी के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



मनु ने पुलिस को बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में उसकी मुलाकात कुछ साल पहले मयंक शुक्ला निवासी किदवई नगर, कानपुर से हुई थी। मयंक ने अपने उच्च संपर्कों का हवाला देते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में वह आ गई। मयंक ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने का भी वादा किया। उससे टोकन मनी के तौर पर पैसा जमा करने को कहा। उसने कुल 1.30 लाख रुपये उसे दे दिए। मयंक ने उसे कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया। उसने कहा कि एक फोन आएगा। उसके बाद जाकर ज्वाइन करना होगा। कई महीने बीत जाने के बाद भी उसके पास फोन नहीं आया। दोबारा पूछने पर उसने फिर पैसा जमा कराने को कहा। उसने कुल 2.10 लाख रुपये दे दिए लेकिन, नौकरी नहीं मिली। कई माह बाद भी नौकरी न मिलने पर मनु ने पैसा लौटाने की बात कही। आरोप है कि मयंक पैसा लौटने के बजाय उसे जान से मार डालने की धमकी देने लगा। उसकी तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें