फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी के नौ महीने बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा थाना इलाके में शादी के नौ माह बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल में विवाहिता के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दरम्यान विवाहिता का भाई पुलिस बुला लाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
मप्र के पिछोर के बलदेवपुर गांव निवासी प्रमोद पाल की बहन प्रवेश (22) की शादी छह मई 2023 को रक्सा थाना इलाके के गांव पुनावली के शिवम के साथ हुई थी। भाई प्रमोद ने बताया कि शादी से बाद से सबकुछ ठीक चल रहा था। दीपावली से पहले बहन प्रवेश अपनी ससुराल में ही रह रही थी। मंगलवार शाम को ससुराल से फोन आया कि प्रवेश ने जहर खा लिया। भाई ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह बहन की ससुराल पहुंचा तो उसका शव जमीन पर रखा हुआ था और परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए थे। भाई ने बताया कि ससुराल वाले जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे थे। लेकिन, ससुरालियों की बातों पर उसे विश्वास नहीं था। इसलिए बहन की मौत का सही कारण जानने के लिए वह पुलिस को बुला लाया और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। भाई ने बताया कि जब वह पुलिस लेकर पहुंचा तो प्रवेश का पति और ससुर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रक्सा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें