फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, नाराज परिजनों ने थाना घेरा, कई घंटे चला हंगामा

Wed, 18 Dec 2024 02:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बड़ागांव के शंकरगढ़ गांव निवासी सुमन कुशवाहा (28) पत्नी मनोज कुमार ने मंगलवार को नसबंदी कैंप के दौरान ऑपरेशन कराया था। परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नसबंदी कैंप में ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई। नाराज परिजन भड़क गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया। पुलिस के कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन


बड़ागांव के शंकरगढ़ गांव निवासी सुमन कुशवाहा (28) पत्नी मनोज कुमार ने मंगलवार को नसबंदी कैंप के दौरान ऑपरेशन कराया था। परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। वह लोग तुरंत उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सुमन के पिता भानसिंह कुशवाहा ने बताया कि 14 साल पहले बेटी सुमन की शादी हुई थी। 3 बेटियों के बाद एक साल पहले सुमन ने बेटे को जन्म दिया था। बड़ागांव में नसबंदी ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा दिया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे बड़ागांव सीएससी में कैंप में सुमन का नसबंदी ऑपरेशन हुआ। बुधवार सुबह उसकी मौत से नाराज बड़ागांव थाने पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर लिया। कार्रवाई का भरोसा देने पर वह शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें