फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत पर महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना में खेत में काम करने गई एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद भी उसकी मौत की वजह साफ नहीं होने से पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखा है। इसकी जांच रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बबीना के शास्त्री नगर के ऋषभ विहार कॉलोनी निवासी चंदन कुशवाहा खेती किसानी करता है। उसकी पत्नी द्रोपदी (32) भी उसका हाथ बंटाती थी। चंदन के मुताबिक बुधवार सुबह द्रोपदी खेत पर गई थी। वहां काम करने के बाद वह खेत में बनी झोपड़ी में चली गई। यहां कुछ देर बाद उसकी चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तब वह जमीन पर अचेत पड़ी थी। लेकिन, उसके शरीर में चोट के बाहरी निशान नहीं थे।
सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे लेकर पास के सीएचसी केंद्र पहुंंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाोषित कर दिया। द्रोपदी का बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत की वजह साफ नहीं है हालांकि पति चंदन का कहना था सांप काटने की वजह से उसकी मौत हुई लेकिन, पोस्टमार्टम में सांप के जहर की पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में पुलिस ने उसके बिसरा की जांच कराने का फैसला किया है। बिसरा को जांच के लिए परीक्षण केंद्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


तीन छोटे बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया


द्राेपदी के तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से इन बच्चों के सिर से ममता की छांव भी उठ गई। परिजनों के मुताबिक द्रोपदी का बड़ा बेटा संतोष (12), छोटा बेटा सौरभ (10) एवं एक बेटी प्रीति (8) है। पति की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। पूरा परिवार खेती-किसानी पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें