फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति की हत्या की, फिर प्रेमी के साथ दे दी जान

Sat, 16 Mar 2019 01:02 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कथित तौर पर प्रेमी के साथ पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरगुवां के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

विज्ञापन


थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़िया निवासी मनकू कुशवाहा ने अपनी पुत्री (मृतका) पूजा की शादी तालबेहट निवासी एक युवक से कर दी थी। दोनों में सामंजस्य नहीं बन सका और वह एक- दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद  पूजा की दूसरी शादी 11 फरवरी 2019 को थाना चिरगांव अंतर्गत चमराय मोंठ निवासी सुनील पुत्र आशाराम कुशवाहा से कर दी गई।

बताया जा रहा है कि पूजा का थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम बरीकलां निवासी पुष्पेंद्र से प्रेम प्रसंग चलता था। इस कारण शादी के लगभग एक माह बाद 12 मार्च को पुष्पेंद्र चिरगांव स्थित पूजा की सुसराल में उसका मौसेरा भाई बन कर गया। सुनियोजित योजना के तहत पुष्पेंद्र वहां से वापस लौट आया।
विज्ञापन


अगले दिन 14 मार्च को पूजा अपने पति सुनील के साथ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला अंतर्गत ओरछा घूमने गए। यहां चकरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मड़ोर में स्थित सिद्ध बाबा आश्रम के पास सुनील पर तमंचे से फायर कर दिया गया, जिसकी उपचार के लिए झांसी लाते समय मौत हो गई। 

इसके बाद पूजा अपने प्रेमी के साथ वहां से भाग गई। सुनील की मौत के बाद उसके पिता की तहरीर पर पूजा और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद ओरछा पुलिस ने पूजा एवं पुष्पेंद्र के कुछ परिजनों को शंका होने पर पूछताछ  के लिए बैठा लिया। इसी दौरान दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें