फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी समेत आरपीएफ के वरिष्ठ कमांडेंट को ब्लैक मेल करने पर युवती नामजद

Tue, 04 Aug 2026 02:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेल मंडल में तैनात वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा एवं उनकी पत्नी को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि युवती अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी देते हुए 15 लाख रुपये की रंगदारी मांग रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेल अधिकारी कुंज निवासी अंकिता भारद्वाज पत्नी जितेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि कर्नाटक के हुबली निवासी मरीना लाजरस उर्फ मरीना व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें तथा उनके पति को ब्लैकमेल कर रही है। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर परिवार के सदस्यों की हत्या कराने और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। आरोपी पहले भी कई बार ऑनलाइन और नकद माध्यम से धनराशि वसूल चुकी। 31 जुलाई को आरोपी ने उनके पति की आपत्तिजनक फोटो भेजकर फिर से ब्लैकमेल किया। उनसे 15 लाख रुपये की मांग की। परिवार की अन्य महिलाओं की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके पहले 2 जून को भी आरोपी उनके झांसी स्थित सरकारी आवास पर आई थी। यहां गाली-गलौज करते हुए रुपयों की मांग करते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में नवाबाद थाने में पहले भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती के खिलाफ ब्लैकमेल, रंगदारी एवं धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें