फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुएं में मिली तीन दिन से लापता महिला की लाश, शरीर पर लिपटे थे दो अजगर और तीन सांप, ऐसा हाल देख दंग हुए लोग

Fri, 08 Sep 2023 03:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में तीन दिन से लापता महिला का कुएं में शव मिला है। उसके शरीर पर दो अजगर लिपटे थे इसके अलावा तीन सांप लिपटे थे। शव को कैसे बाहर निकाला जाए यही सोचने में छह घंटे लग गए। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के पूंछ में तीन दिन पहले घर से लापता हुई महिला का शव खेत में बने कुएं में पड़ा मिला। शव पर दो अजगर और तीन सांप लिपटे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम भी शव को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। इसी जद्दोजहद में छह घंटे बीत गए। फिर शाम हो जाने पर अंधेरे के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। 
विज्ञापन


दरअसल, कायला गांव निवासी अजुद्दी की पत्नी लाड कुंवर (43) 3 सितंबर की रात को घर से लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास रहने वाले राम स्वरूप राजपूत के खेत पर बने कुएं से महिला का शव पड़ा नजर आया। कुछ ही देर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। 

गांव वालों ने कपड़ों से उसकी पहचान लाडकुंवर के रूप में की। शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन जब कुएं में थोड़ा नीचे गए तो वहां पता चला कि शव पर दो अजगर और तीन सांप लिपटे हुए हैं। शव को कैसे बाहर निकाला जाए यही सोचने में छह घंटे लग गए। 
विज्ञापन


फिर शाम हो गई और अंधेरा हो जाने पर महिला का शव नहीं निकाला जा सका। अब शुक्रवार को दोबारा से कसरत की जाएगा। थानाध्यक्ष अरुण तिवारी के मुताबिक सुबह शव बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

मानसिक तौर पर परेशान रहती थी महिला

पुलिस को महिला के परिजनों ने बताया कि लाड कुंवर मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। अक्सर बिना किसी को बताए घर से निकल जाती थी। परिवार में पति और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें