शवों की शिनाख्त इकौना निवासी रामप्रकाश अहिरवार की छह वर्षीय पुत्री शिवानी एवं चार वर्षीय पुत्र नेत के रूप में की गई है, जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी की खोज की गयी।
ललितपुर में मड़ावरा थाना गिरार के ग्राम इकौना से एक महिला अपने दो बच्चों समेत बुधवार शाम से गायब थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह लोअर रोहिणी बांध की तलहटी में बच्चों के शव पानी में उतराते मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शवों की शिनाख्त इकौना निवासी रामप्रकाश अहिरवार की छह वर्षीय पुत्री शिवानी एवं चार वर्षीय पुत्र नेत के रूप में की गई है, जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी की खोज की गयी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस समेत स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
बच्चों के शवों को कब्जे में लेते हुये उनका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। वहीं पानी में गोताखोरों द्वारा घंटों महिला की तलाश की गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों द्वारा आसपास भी महिला की तलाश की गई और नदी के किनारे आगे होरी की नरैया में एक पेड़ पर लक्ष्मी का शव साड़ी के फंदे पर लटका हुआ मिला।