फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर महिलाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
blood donation camp - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सामाजिक संस्था ‘समर्पण सेवा समिति’ के सहयोग से आयोजित शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समर्पण सेवा समिति की अध्यक्ष अपर्णा दुबे ने कहा कि शरीर के विभिन्न अंग कृत्रिम रूप से बनने लगे हैं, लेकिन रक्त एक ऐसा तत्व है, जो नहीं बनाया जा सकता। ये एक मानव से दूसरे को दिया जा सकता है। खून की कमी से किसी की जान न जाए, इसकी उद्देश्य के साथ शिविर आयोजित किया गया है।
इनका रहा सहयोग
शिविर में डॉ. एमएस राजपूत, डॉ. पीके कंसौरिया, लैब टेक्नीशियन रंजीत सिंह, डीपी कोठार, आरएस चंदेल, दिनेश, काउंसलर हरित प्रभा, स्टाफ नर्स अपूर्वा, वैशाली गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

रक्तदान के लाभ बताए

- ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है
- कैलोरी खर्च होने से शरीर की चर्बी घटती है
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है
- रक्तदान से नई कोशिकाओं का सृजन होता है
- नियमित अंतराल में रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है

पहली बार रक्तदान कर रही हूूं। महिला दिवस पर रक्तदान करने पर काफी खुशी हो रही है। रक्तदान का मौका देने के लिए अमर उजाला का बहुत-बहुत धन्यवाद। - सीमा सोलंकी, रक्तदाता

रक्तदान महादान है, हर किसी को करना चाहिए। दान किया हुआ रक्त किसी की जिंदगी को बचाने के काम आ सकता है। पहली बार रक्तदान करने का मौका मिला है। - गीता पाल, रक्तदाता

चार बार रक्तदान किया है। हर बार रक्तदान करने से तन-मन निरोग रहता है। किसी की जान बचाने में मेरा रक्त काम में आएगा, यह जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। - ज्योति मलहोत्रा, रक्तदाता

किसी भी व्यक्ति को खून की आवश्यकता पड़ सकती है। ब्लड बैंकों में रक्त नहीं मिलने से किसी की भी जान जा सकती है। रक्तदान जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। - अपर्णा दुबे, रक्तदाता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें